शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014

-----------माँ-----------


हर रात सोने से पहले
माँ पीने को दूध देतीं

माँ ये भी ध्यान रखतीं
मुँह झूठे न सो जायें

जब हम सो जाते माँ
धीरे से बाँयी करवट
दिलातीं

माँ कहती थीं
रात में बाँयी करवट
सोना स्वास्थय के
लिये अच्छा है

सोने से पहले माँ
सिराहने छोटा सा चाकू
रख देतीं

माँ कहतीं उससे
डरावने स्वप्न नहीं आते

दिन भर काम कर
थकी-हारी माँ
उन्हें हमारी चिन्ता
कितनी सताती

पर कभी जताती नहीं
माँ कितना थक जाती थी

पर हमारी खुशी के लिये
माँ हमेशा मुस्कराती थी

...राधा श्रोत्रिय"आशा"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें