रविवार, 16 मार्च 2014

***होली का रंग​***

    ***होली का रंग​***
आज की सुबह कुछ खास है,
होली के रंगों मैं नहाकर​,
सूरजदेवता भी कुछ ज्यादा
 नारंगी आभा लिये हुये हैं !
लगता है उन पर भी
 होली का रंग,
कुछ गहरा चढ़ा है !
उनकी रश्मियाँ
इठला-इठलाकर पूरे जग को,
संदेशा दे रही हैँ !
प्यार और उमंग का ये पर्व​,
रिश्तों को आपस मैं जोड़ता है!
...राधा श्रोत्रिय​"आशा"
१६-०३-२०१४

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें