******* चाहत ********
क्यों इस तरह तुम ,
हमारा इम्तिहान लेते हो,
ये विरह-वेदना ,
अब हमसे ,सही नहीं जाती!
तुम्हारे वियोग में हम,
हँसना भूल गये हैं !
भूख,प्यास तो हमें नहीं सताती,
पर तुम्हारी याद ,
रह - रहकर आती रहती है!
जिससे हमारी साँसों की निरंतरता,
बनी हुई है !
प्यार क्या है ..
ये तो हमें नहीं पता,
पर तुम्हें याद न करें,
ये हमसे हो नहीं सकता!
चाहत क्या है,
ये भी हम नहीं जानते!
पर तुम्हें भुलादें,
ये भी हमसे हो नहीं सकता!
तुम्हारी यादों की डोर टूटे,
उससे पहले....
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
क्यों इस तरह तुम ,
हमारा इम्तिहान लेते हो,
ये विरह-वेदना ,
अब हमसे ,सही नहीं जाती!
तुम्हारे वियोग में हम,
हँसना भूल गये हैं !भूख,प्यास तो हमें नहीं सताती,
पर तुम्हारी याद ,
रह - रहकर आती रहती है!
जिससे हमारी साँसों की निरंतरता,
बनी हुई है !
प्यार क्या है ..
ये तो हमें नहीं पता,
पर तुम्हें याद न करें,
ये हमसे हो नहीं सकता!
चाहत क्या है,
ये भी हम नहीं जानते!
पर तुम्हें भुलादें,
ये भी हमसे हो नहीं सकता!
तुम्हारी यादों की डोर टूटे,
उससे पहले....
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें