*************** धडकन की आहट **************
तुम हमारी धडकन की, आहट जैसे हो,
हमारी साँसों में ,जो महकती है,खुशबू,
कि गुलाब जैसे हो !
देखकर तुम्हें, जी उठते हैं हम ,
तुम खुदा की, इबादत के,
जैसे हो !
लब से जो, गुज़री है,अभी आकर ,
तुम मेरे, दिल की, दुआओं के,
जैसे हो !
दिल के फ़र्श पर, जो बिखरे हैं,
चाहत के, हसींन मोती,
तुम उनकी, जगमगाहट के, जैसे हो !
तुम्हारी छुअन पाकर ,
खिल उठे हैं, जज्बात सनम,
कि तुम, फ़रिशते के,जैसे हो!
सौंप दिया "आशा" ये जीवन ही, तुम्हें,
आती जाती साँसों की,
हर लय में तुम,
कि शब्दों की लिखावट के जैसे हो !
तुम हमारी धडकन की आहट जैसे हो,
हमारी साँसों में जो महकती है,खुशबू,
कि गुलाब जैसे हो !
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
१६-११-२०१४
तुम हमारी धडकन की, आहट जैसे हो,
हमारी साँसों में ,जो महकती है,खुशबू,
कि गुलाब जैसे हो !
देखकर तुम्हें, जी उठते हैं हम ,
तुम खुदा की, इबादत के,
जैसे हो !
लब से जो, गुज़री है,अभी आकर ,
तुम मेरे, दिल की, दुआओं के,
जैसे हो !
दिल के फ़र्श पर, जो बिखरे हैं,
चाहत के, हसींन मोती,
तुम उनकी, जगमगाहट के, जैसे हो !
तुम्हारी छुअन पाकर ,
खिल उठे हैं, जज्बात सनम,
कि तुम, फ़रिशते के,जैसे हो!
सौंप दिया "आशा" ये जीवन ही, तुम्हें,
आती जाती साँसों की,
हर लय में तुम,
कि शब्दों की लिखावट के जैसे हो !
तुम हमारी धडकन की आहट जैसे हो,
हमारी साँसों में जो महकती है,खुशबू,
कि गुलाब जैसे हो !
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
१६-११-२०१४
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें