बुधवार, 31 दिसंबर 2014

* नव​-वर्ष का अभि-नंदन​***

******** नव​-वर्ष का अभि-नंदन​*******
आप सभी मित्रों को,
 नव​-वर्ष का अभि-नंदन !
उमंग,उल्लास ओर खुशियों से,
भरा रहे, आपका जीवन !
आपके अरमानों की उडान में,
नये पंख लग जायें !
बीती बातों को भूलें,
नये-नये सपने सजायें !
आरोग्य,सुख,ओर​,समृद्धी से,
भरा रहे आपका जीवन !
दीपक की पावन, ज्योति सा,
मन का हर कोना रहे रोशन !
भूख से न कोई,बेहाल रहे ,
मुफ़लिस के चूल्हे,मे भी आँच रहे!
भ्रष्टाचार​,अत्याचार​,अनाचार ,
का हो अंत !
देश से दूर ,आतंकवाद का,
हो कलंक !
देश की हर बहन ,बेटी हो शिक्षित​,
ओर उनकी,आबरू रहे सुरक्षित​!
समानता का, उन्हें भी मिले, अधिकार​,
आजाद भारत में,ले सकें,
वो भी ,सुकून की ,साँस !
बेरोजगारी का दानव ,हो देश से दूर​,
आने वाली पीढीयों को,
अपने देश पर, हो गुरुर​!
अमन चेन की,दोलत से,
देश रहे मालामाल !
"आशा"की यही है आशा,
आप सब रहे खुशहाल !
...राधा श्रोत्रिय​"आशा"
३१-१२-२०१४
आप सभी मित्रों को सपरिवार नव​-वर्ष की हर्दिक शुभ​-कामनायें >>>>>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें