रविवार, 25 जनवरी 2015

तिरंगा

आओ हम सब भारतवासी,
शान से तिरंगा लहरायें!
देश की खातिर ,जो शहीद हुये,
उनकी शान में,हम शीश नवायें!
आजादी की खातिर ,मिट गये,
कितने ही वीर जवान !
आने वाली नस्लों को "आशा"
आजादी की कीमत बतलायें!
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
२६-०१-२०१५

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें