रविवार, 20 अप्रैल 2014

ये-जिदंगी

*** ये-जिदंगी ***
बड़ी उलझी है ये जिंदगी,
पाकर खोना,खोकर पाना!
जैसे सिर्फ़ खोना ही खोना,
या सिर्फ़ पाना ही पाना!
रात ही रात हो जैसा,
या फ़िर सूरज ढ़ले ही न​!
एक दूसरे का पूरक ही,
निरंतरता बनाये हुये है!
थक हार कर बैठ जाना,
तो जैसे मुर्दे को मारना है!
...राधा श्रोत्रिय​"आशा"
१६-०३-२०१४

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें