********* आत्मा की पीडा *************
जब मेरी आत्मा हुई रूबरू मुझसे,
कर बैठी एक सवाल !
गुनाह क्या है मेरा,
जो किया है तुमने,
जीना मेरा दुश्वार!
क्यों बात -बात पर दम भरती हो,
आत्मा अजर है अमर है !
कितना छलनी करती हो मुझे,
भूल जाती हो तब मेरी पीडा को,
देती हो दुहाईयाँ हजारों बार !
अजर -अमर होने से बेहतर ,
मैं तुमसा शरीर हो जाऊँ!
और मुक्त हो जाऊँ ,
अजर -अमर के,
इस बंधन से !
थक जाती हूँ मैं भी,
इतने शरीरों से गुजर!
पर नहीं समझता कोई मेरा दर्द,
काश कि तुम सुन समझ सको मुझे!
हतप्रभ ! अवाक सी में !
सुन रही थी वो आवाज,
जो बयाँ कर रही थी अपनी पीडा,
शब्द न थे मेरे पास !
बोलने लगी वो ....
हर एक तन का कष्ट ,
चोटिल कर देता हैै मुझे!
छोड उसे फिर नये शरीर मैं,
प्रविष्ट होना !
सोचा मैंने भी,
चोट तन को हो या मन को,
घायल तो आत्मा ही,
होती है हर बार!
निशब्द हो गई में,
न दे पाई कोई जबाब!
आप हम सब प्राणी कभी न कभी...
इस दौर से गुजरते है..
हो सकता है कोई जबाब हो...
आप सबके पास..मुझे भी मिल जाये..
मेरे सवालों के जबाब..
और दे पाऊँ मैं भी ...
आत्मा के सवालों के जबाब..
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
१९-०८-२०१४
जब मेरी आत्मा हुई रूबरू मुझसे,
कर बैठी एक सवाल !
गुनाह क्या है मेरा,
जो किया है तुमने,
जीना मेरा दुश्वार!
क्यों बात -बात पर दम भरती हो,
आत्मा अजर है अमर है !
कितना छलनी करती हो मुझे,
भूल जाती हो तब मेरी पीडा को,
देती हो दुहाईयाँ हजारों बार !
अजर -अमर होने से बेहतर ,
मैं तुमसा शरीर हो जाऊँ!
और मुक्त हो जाऊँ ,
अजर -अमर के,
इस बंधन से !
थक जाती हूँ मैं भी,
इतने शरीरों से गुजर!
पर नहीं समझता कोई मेरा दर्द,
काश कि तुम सुन समझ सको मुझे!
हतप्रभ ! अवाक सी में !
सुन रही थी वो आवाज,
जो बयाँ कर रही थी अपनी पीडा,
शब्द न थे मेरे पास !
बोलने लगी वो ....
हर एक तन का कष्ट ,
चोटिल कर देता हैै मुझे!
छोड उसे फिर नये शरीर मैं,
प्रविष्ट होना !
सोचा मैंने भी,
चोट तन को हो या मन को,
घायल तो आत्मा ही,
होती है हर बार!
निशब्द हो गई में,
न दे पाई कोई जबाब!
आप हम सब प्राणी कभी न कभी...
इस दौर से गुजरते है..
हो सकता है कोई जबाब हो...
आप सबके पास..मुझे भी मिल जाये..
मेरे सवालों के जबाब..
और दे पाऊँ मैं भी ...
आत्मा के सवालों के जबाब..
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
१९-०८-२०१४
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें