*********** इंतजार ************
हम तो उनका इंतजार कर रहे थे,
और चाँद टकटकी लगाये ,
खिडकी से हमें ही,
निहार रहा था !
पर हमने कहा आज तो हमसे.,
निगाह हटाने का.
नाम ही नही ले रहे हो !`
करवा चोथ को जब हम हाथ में ,
पूजा-थाल लेकर,
तुम्हारा इंतजार करते हैं,
तो भाव दिखाते हो !
या फिर तुम्हें देखकर ,
उन्हे देखते हैं !
इस बात से तुम जल
जाते हो !
इसलिये हमसे इतना इंतजार
करवाते हो -------
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें