************** एक खूबसूरत एहसास **********************
एक खूबसूरत एहसास है प्यार ,
जैसे पहाडों पर मौसम की.
पहली बर्फ़बारी!
या सर्दियों की मखमली धूप से,
खिल उठी हो फूलों की हर क्यारी !
गरमीयों में सुबह की मदमस्त बयार ---
इठलाती नदियों की कल-कल का उपहार,
तितली भँवरों का फूलों से प्यार,
मंदिर से आती घंटियों की झंकार!
जैसे मस्ज़िद से आती अज़ान ,
पंक्षीयों का सुमधुर गान,
नन्हें-मुन्ने की तुतलाती आवाज !
नन्हीं लाडली की,
पायलों की रुन-झुन है प्यार-------
कितना खूबसूरत है,ये एहसास ,
दौलत से नहीं तौला जाता इसे,
न ही इसे मापने का कोई पैमाना है !
पता नहीं कब और कैसे हो जाता है,
बस जाता है,रूह की गहराईयों में!
एक पवित्र पावन सा एह्सास है प्यार
जैसे मंदिर में भगवान की मूरत,
माँगने से जो मिल जाये "आशा"
वो नहीं है प्यार !
भगवान कहाँ किसी को मिलता है !
पवित्र सुगंध की तरह ,
महकाता है जीवन!
पूजा का ही दूसरा रूप है प्यार ,
स्त्री के लिये उसका सतित्व है प्यार ,
एक खूबसूरत एहसास है प्यार,
जैसे पहाडों पर मौसम की.
पहली बर्फ़बारी!
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
०२-१२-२०१४
एक खूबसूरत एहसास है प्यार ,
जैसे पहाडों पर मौसम की.
पहली बर्फ़बारी!
या सर्दियों की मखमली धूप से,
खिल उठी हो फूलों की हर क्यारी !
गरमीयों में सुबह की मदमस्त बयार ---
इठलाती नदियों की कल-कल का उपहार,
तितली भँवरों का फूलों से प्यार,
मंदिर से आती घंटियों की झंकार!
जैसे मस्ज़िद से आती अज़ान ,
पंक्षीयों का सुमधुर गान,
नन्हें-मुन्ने की तुतलाती आवाज !
नन्हीं लाडली की,
पायलों की रुन-झुन है प्यार-------
कितना खूबसूरत है,ये एहसास ,
दौलत से नहीं तौला जाता इसे,
न ही इसे मापने का कोई पैमाना है !
पता नहीं कब और कैसे हो जाता है,
बस जाता है,रूह की गहराईयों में!
एक पवित्र पावन सा एह्सास है प्यार
जैसे मंदिर में भगवान की मूरत,
माँगने से जो मिल जाये "आशा"
वो नहीं है प्यार !
भगवान कहाँ किसी को मिलता है !
पवित्र सुगंध की तरह ,
महकाता है जीवन!
पूजा का ही दूसरा रूप है प्यार ,
स्त्री के लिये उसका सतित्व है प्यार ,
एक खूबसूरत एहसास है प्यार,
जैसे पहाडों पर मौसम की.
पहली बर्फ़बारी!
...राधा श्रोत्रिय"आशा"
०२-१२-२०१४
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें